देहरादून: कांग्रेस ने प्रहलाद जोशी के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा-महिलाओं का अपमान जनता नहीं करेंगी बर्दाश्त
ज्योति रौतेला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को महिलाओं का अपमान करने से पहले अपने आचरण और विचारों का आत्ममंथन करना चाहिए।
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज देहरादून के एस्लेहॉल चौक पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।